वीरांगना महारानीलक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भव्य शोभायात्रा का हुआ नगर भ्रमण
झाँसी : महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आज रानीमहल से महारानी लक्ष्मीबाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ० बाबूलाल तिवारी, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने महारानी लक्ष्मीबाई सहित सभी स्वरूपों का तिलक एवं माल्यार्पण एवं केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, बलिदान एवं त्याग से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। झाँसी का नाम महारानी लक्ष्मीबाई ने पूरे विश्व में रोशन किया एवं विश्व स्तर पर आजादी की प्रथम दीपशिखा बनकर आजाद भारत का सपना पूरा किया। शोभा यात्रा के पूर्व अतिथियों का स्वागत मुख्य संयोजक एवं महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया। रानीमहल से प्रारम्भ हुई रानी झाँसी की शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदाबक्स, बहादुरशाह जफर, नानासाहब पेशावर चल रहे थे। शोभायात्रा में डीजे बैण्ड बाजे देशभक्ति की धुन बजाकर चल रहे थे। इसके पीछे घोड़ों पर सवार होकर महारानी लक्ष्मीबाई, सुन्दर, मुन्दर के साथ चल रही थीं। इसके पीछे दो घोड़ों की बग्घी पर भारत माता विराजमान थीं।
शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी कर रहे थे। शोभा यात्रा में जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी,विष्णु गुप्ता, कालीचरन जारौलिया,संजय पटवारी,संजीव त्रिपाठी, श्रीमती सुनीता पुरी गोस्वामी पार्षद, दिनेश प्रताप सिंह पार्षद,मयंक श्रीवास्तव पार्षद, अखिलेश पाण्डेय, महेश उपाध्याय, आलोक, शांडिल्य,मार्तण्डय स्वामी, पीके उपाध्याय, रजत त्रिपाठी, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज पाठक, अंकुर अग्रवाल, रामू बिन्दल,गोकुल दुबे,अब्दुल रशीद,सत्येंद्र पुरी,सुभाष चौरसिया, जावेद खान, संतराम पेंटर,राजकुमार साहू ,विनोद समाधिया, सुरेश कुशवाहा,प्रकाश कुमार,बंटी दुबे, श्रीमती मधु अग्रवाल, सुधा गुप्ता, डॉ० सुनीता पाल, रेखा पाण्डेय, संध्या त्रिपाठी, नन्दा यादव, लक्ष्मी शर्मा आदि “महारानी लक्ष्मीबाई अमर रहे" के उद्बोध करती हुई चल रहीं थीं। शोभा यात्रा रानीमहल से प्रारम्भ होकर सिंधी तिराहा, कोतवाली की ढाल, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, बजाजा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, गांधीरोड, सुभाषगंज होती हुई यथास्थान पर समाप्त हुई। जहां पर झांसी की रानी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं शीतल शर्बत वितरित कर स्वागत किया गया।अन्त में मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.