टेट की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
झाँसी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को संबोधित टेट के विरोध में ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया । ज्ञापन में अवगत कराया गया कि 23 अगस्त 2010 को एनसीटी द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट संबंधी अधिसूचना तथा सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के परिपेक्ष में देश के विभिन्न राज्यों में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट अनिवार्य होने से लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं आजीविका के ऊपर संकट आ पड़ा है शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जिला इकाइयों को निर्देशित किया गया कि 18 जून 2026 को जिला केंद्रों पर विशाल प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेज कर 27 जुलाई 2011 से पूर्व शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु संसद में प्रयुक्त विधायी संशोधन अथवा विशेष प्रावधान लाकर देश के लाखों शिक्षकों को स्थाई राहत प्रदान करें।
ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रावत, कोषाध्यक्ष हेमंत खरे, राहुल त्यागी, संजय दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष बामोर मनोज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोठ हेमंत त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष चिरगांव विवेक पांडे ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर शैलेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गुरसराय सलिल जैन, भूपेंद्र व्यास, धर्मेंद्र ओझा,मुकेश त्रिपाठी,अमित पांडे, अरविंद बुंदेला बृजेश खरे, शिवम शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, बृजेश गुप्ता, राजेंद्र निरंजन, रामकुमार निरंजन, संजय भार्गव, विनीत मिश्रा, नित्य गुप्ता, सपना दवे, सुवर्णा आठवले, रूबी मिश्रा, रोशनी कुशवाहा, सुमन यादव, अभिषेक मिश्रा, अरुण यादव,प्रदीप पाठक, अवधेश यादव, जगदीश तिवारी, प्रदीप पटेल, सुधीर खरे, अंजू दुबे, रवीना बानो, मेघा लिटोरिया, विंत फातिमा, अर्चना रायकवार, नवाब राजपूत, मंजू झा, शिखा सिंह, सरंध्रा,रामकिशोर प्रजापति,अशोक तिवारी, अनिल पिपरिया, अलका गुप्ता,ऋचा शुक्ला, रिजवाना परवीन, रामकुमार रैकवार, पंकज रैकवार, बृजेश बंथरिया, दयाराम,अंजू दुबे, छोटेलाल गड़के, प्रेम नारायण,अनिल कौशिक, वसुन्धरा मिश्रा, अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव रावत ने किया।
No Previous Comments found.