शिविर के दूसरे दिन समझाया सूक्ष्म क्रियाओं का महत्व
झांसी : बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि के तत्वावधान में व्यायाम शाला झांसी में चल रहे पांच दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ श्री सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, आचार्य योगर्षि अविनाश प्रभु रामलाल मार्तण्ड सिद्ध पीठ, श्री जगदीश रंजन द्विवेदी उपाध्यक्ष पतंजलि योग समिति एवं श्री राकेश मेहरोत्रा जी सचिव भारत विकास परिषद, जयपाल सिंह अध्यक्ष पतंजलि योग समिति एवं संरक्षक इ. रविकान्त दुबे द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का सम्मान पतंजलि की ओर से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी श्री प्रदीप अग्रवाल ने किया। तदुपरान्त योगाचार्य श्री श्याम बुधौलिया ने योग की क्रियायें शुरू कराते हुए सूक्ष्म क्रियाओं के महत्व को समझाते हुए उनकी बारीकियों से योग साधकों को अवगत कराया। भारी संख्या में उपस्थित योग साधकों ने क्रम पूर्वक सभी आसन और प्राणायम को किया। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए विशेष आवश्यक निर्देशों का कैसे और कब पालन करना है. इसके सभी निर्धारित आंतरिक अंगों के बिन्दुओं का वर्णन किया।
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस (18 जून) पर योग साधिकाओं द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की वेषभूषा में आकर उनकी शौर्य गाथा का बखान किया और अपील की कि झांसी स्वच्छ रहे, पर्यावरण प्रदूषण न हो एवं षड़यंत्रों से बचे, यही हमारी कामना है और योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहना है। अंत में उनके बलिदान दिवस पर बाईजी को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मुढ़िया, प्रदीप बिलहाटिया, राजेन्द्र सहारिया, जुगल किशोर, साहनी, नीरज, प्रदीप अग्रवाल, रोहित दुबे, उदित दुबे, राजू सेठ, कमलकान्त गुप्ता, दशरथ गप्ता, अनूप सिंह चौहान, मुरारी गुप्ता, अज्जू महरौलिया, ब्रजेन्द्र साहू, भारती सिंह, संजय दुबे, रामप्रकाश साहू, ए.के. सिंह, चौहान, सरजू प्रसाद, तिवारी, रूपकुमार हयारण, प्रकाश सचान, राम शर्मा, मुन्ना सेन, अजय सिसोदिया, संजय खरे, नामदेव, पिन्टू राजा, श्रीमती उषा सेन, महालक्ष्मी, शशि तिवारी, संजू, रजनी, मधु, रूपा, रंजना, आरती गोस्वामी, अनीता मिश्रा, जयंती, आरती, लता शर्मा, उर्मिला तिवारी, डिम्पल, श्रीमती मुढ़िया, कृष्णा सक्सेना, श्रीमती चन्द्रप्रभा दुबे, जगदीश रंजन, रश्मि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मीनू बरसैंया, हरीशंकर, विनोद अग्रवाल, राघवेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाष गेढ़ा, ज्ञान सिंह, अनीता खरे, सविता साहू, ए.वी.एस. भदौरिया, जीत सिंह, राजेश कंचन, बृजेश मिश्रा, आई.के. पांडेय, सरजू प्रसाद, अशोक ठुकराल, मीना कामरा, श्रीमती माथुर, श्रीमती सोनकली पाल, कंचन धारवानी, नीलम वर्मा स्वपनिल मोदी, संजू सैनी के अलावा सैकड़ों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.