कांग्रेसियों ने मनाया झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस
झांसी : आज शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में झांसी की रानी का बलिदान दिवस उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़कर जो अपनी जान की कुर्बानी दी वो हमेशा हमें याद रखनी चाहिए कि हम झांसी वासियों के लिए गौरव की बात है कि भारत समेत पूरे विश्व में झांसी का नाम महारानी लक्ष्मीबाई की वजह से लिया जाता है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने भारत की सबसे पहले महिला वाहिनी सेना बनाई थी महारानी लक्ष्मी बाई हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक थी जहां एक तरफ उनकी सेना का प्रतिनिधित्व झलकारी बाई करती थी वही एक तरफ उनके तोपची गुलाम गौस खां थे आज हम लोगों ने उनका बलिदान दिवस उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया साथ ही उनके बलिदान दिवस पर हम सभी कांग्रेसियों ने यह प्रण लिया कि बाई जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए हमें भी मिलजुल कर रहना चाहिए सबका साथ सबका विकास तब ही संभव है जब हिंदू मुस्लिम सिख इसाई साथ चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम करें हमारे नेता राहुल गांधी जी भी नफरत को हटाकर मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश अग्रवाल पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू भरत राय महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी राजकुमार सेन वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एम सी वर्मा मनोज तिवारी सोहन तिवारी शाहनवाज खान अखिलेश गुरुदेव घनश्याम वर्मा शिखा तिवारी दीपा यादव राजेश रानी शमीम बेगम शकुंतला देवी शैलेश चतुर्वेदी हरिओम श्रीवास मुमताज खान जीतू राजा श्रीवास शाहनवाज अहमद राजकुमार फौजी शैलेंद्र संकल्प अग्रवाल मनोज सोनी सूरज प्रकाश राय अनिल रिछारिया इमरान खान डॉ पप्पू राम सहाय कालीचरण वर्मा समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.