बरुआसागर में उमड़ा प्रबुद्धजनों का सैलाब: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया विकास और सुशासन का मंत्र

झांसी : बबीना विधानसभा क्षेत्र के बरुआसागर स्थित नगर पालिका पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में आज ऐतिहासिक प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए। इस दौरान समूचे बुंदेलखंड से आए प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर अत्यंत सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कर क्षेत्र की जनता की ओर से अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

डबल इंजन सरकार की नीतियों से बदला बुंदेलखंड का भाग्य:केशव प्रसाद मौर्य

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और हर घर जल योजना जैसी जनकल्याणकारी नीतियों ने इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे सरकार के सुशासन और विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उपमुख्यमंत्री का यह ओजस्वी मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों में नई ऊर्जा फूंकने वाला रहा।

2027 में प्रचंड बहुमत के साथ बुंदेलखंड की समस्त सीटों पर दर्ज होगी ऐतिहासिक जीत: राजीव सिंह पारीछा

संवाद कार्यक्रम के दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बबीना विधानसभा सहित पूरे बुंदेलखंड की ओर से एक बड़ा और मजबूत भरोसा दिया। विधायक पारीछा ने बुलंद आवाज़ में कहा कि, "आदरणीय मौर्य जी का बबीना और बुंदेलखंड की धरती पर जो अटूट विश्वास है, मैं बबीना विधानसभा की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से उन्हें भरोसा दिलाता हूँ कि आगामी 2027 के चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ और भारी मतों के अंतर से बुंदेलखंड की सभी विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।" उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का एक-एक नागरिक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ संकल्पित है।

इस दौरान खेल, शिक्षा एवं संगीत में उत्कृष्ट योगदान दे रहे युवाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) जमुना प्रसाद कुशवाहा, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधान परिषद  सदस्य डॉ. बाबू लाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.