क्षेत्रीय हवलदार पर गाली गलौच व अभद्रता करने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग

झांसी : वार्ड सं0-47 अंदर सैंयर गेट क्षेत्र में कई बार शिकायतों के बाद भी साफ सफाई न किये जाने तथा आई०जी०आर०एस० पर शिकायत का फर्जी निस्तारण किये जाने के बाद क्षेत्रीय हवलदार द्वारा गाली गलौच व अभद्रता किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है।

अंदर सैयर गेट निवासी संजय गुप्ता पुत्र स्व० प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि वार्ड सं0-47 के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों में व्याप्त गंदगी व कुछ स्थानों पर सफाई कार्य अधूरा छोड़कर सड़क पर मलबे के ढेर लगाये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में कई बार शिकायतों के बाद 05 जून 2026 को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद फर्जी तौर पर निस्तारण कर दिया गया। मौके पर न तो शिकायतकर्ता को बुलाया गया और न ही समस्या का निराकरण किया गया।
यह कि इस सम्बन्ध में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  प्रदीप अग्निहोत्री से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय हवलदार सुनील को बता दिया है जाकर उससे सम्पर्क कर लीजिये। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा तो हरदौल मन्दिर के सामने सफाई हवलदार सुनील मौजूद था,उसने गालियां देते हुये  जिलाधिकारी व नगर आयुक्त के सम्बन्ध में भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि जहां चाहे शिकायत कर ले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यदि मौके पर श्री लाला हरदौल मन्दिर के पुजारी व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव नहीं किया जाता तो उक्त हवलदार मारपीट पर भी आमादा हो गया था। पीड़ित ने उक्त सफाई हवलदार के खिलाफ सख्त दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये क्षेत्र में साफ सफाई करवाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.