आर्ट ऑफ लिविंग की जोनल टीचर कंचन आहूजा द्वारा कराया गया योग

झांसी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले 20 जून को आर्मी हॉस्पिटल केंट, 'ब्रिगेडियर अमित सरीन' के विशेष आग्रह पर आर्ट ऑफ लिविंग की जोनल टीचर कोडिनेटर कंचन आहूजा द्वारा योग कराया गया. जिसमें बड़ी संख्या में आर्मी ऑफिसर ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी!, रविशंकर  का कहना कि योग का उदेश्य शरीर का लचीलापन बनाना नहीं ब्लकि मन को वर्तमान क्षण में स्थिर करना, जो मनुष्य जीवन की बहुत बड़ी अवश्यकता है। सेना के अधिकारियों ने बड़ी सकारात्मकता के साथ योग किया साथ ही कुछ क्रियाएं व पंचकोष ध्यान किया सभी साधकों ने अपने आप को तनाव मुक्त महसूस किया व आगे अपने यहां हैप्पीनेस् प्रोग्राम करने करने की इच्छा जतायी.  इस अवसर पर शिक्षक अशोक हिरवारकर, एक्स अपेक्स नीलम खन्ना व योगा टीचर रेखा सिंह उपस्थित रहे! रविशंकर का संदेश-आइए, मिलकर हज़ारों लोगों तक पहुँचें और योग के ज़रिए एक सेहतमंद, खुशहाल समाज बनाएँ!

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.