राष्ट्रीय अखिल भारतीय गहोई वैश्य महिला मंडल की मीटिंग संपन्न

झाँसी : आज राष्ट्रीय अखिल भारतीय गहोई वैश्य महिला मंडल की मीटिंग लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई इस मीटिंग में राष्ट्रीय विकास मंत्री संजना मातेले ,गीता कनकने,रेखा गुप्ता, दिव्या नगरिया, शशि सरावगी, नीलिमा सरावगी, उषा गुप्ता, सुमन सरावगी, कल्पना नौगरिया उपस्थित रही l  समाज में व्याप्त कुरीति के बारे में सभी बहिनों ने अपने अपने सुझाव दिए l समाज में आपसी प्रेम आदर मान सम्मान लुप्त हो रहा है, इस पर सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किये l सभी वार्षिक कार्य की रूपरेखा बनाई गई l समाज को एक नयी सोच के साथ नयी दिशा प्रदान की जाएगी l साथ ही अनुरोध किया गया कि सभी बहिनें समाज के बारे में अपने अपने बच्चों को भी जोड़े,जिस से समाज मजबूत बने l

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.