आर्थिक कम सक्षम सेन परिवार की बेटी को गृहस्थी हेतु जरूरी सामान के साथ पायल - बिछिये व नथ पहना पैर पूज लिया कन्यादान

झांसी :   सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक अर्चना बिन्दल के संयोजन में आज रक्सा में पूरे रीति - रिवाज के साथ रक्सा निवासी काजल सेन का विवाह पास के आशु के संग विवाह करा कन्यादान लेते हुए गृहस्थी हेतु पलंग अलमारी ड्रेसिंग मेज कुर्सी स्टील किचिन डिनर सेट एल ई डी व बेटी के आर्टिफिशियल गहनों के साथ चांदी की पायलें बिछिए व सोने की नथ पहना पैर पूज कर सम्पन्न कराया। इस अवसर पर वर वधू पक्ष के अतिरिक्त क्लब के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार नायक , किशोरी लाल गुरु जी ने विशेष सहयोग किया। विवाह उपरान्त सभी बारातियों संग बधू पक्ष के घराती व रिश्तेदारों के साथ संयोजकों ने सहभोज किया सनशाइन क्लब झांसी की ओर से संयोजक अर्चना बिन्दल जी ने बताया कि किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह में वे भविष्य में भी लगभग पचास हजार रुपए का गृहस्थी हेतु सामान व पायल - बिछिया की  जोड़ी व सोने की नथ के साथ पैर पूज कर कन्यादान लेने के लिए वे संकल्पित हैं। क्लब संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका ने संयोजिका के संकल्प हेतु साधुवाद दिया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.