योगी सरकार की पहल पर गांव-गांव पहुंचा योग, ग्राम पंचायत पठाकरका में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

झांसी - बंगरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन और योग को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश का असर अब गांवों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पठाकरका में सुबह के समय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। ग्राम पंचायत पठाकरका में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पंडित महेश बिरथरे ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति कई बीमारियों से बचा रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पंडित महेश बिरथरे ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

"नियमित योग और प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और अनेक रोगों से बचाव होता है। सभी लोगों को प्रतिदिन कम से कम कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। ग्राम पंचायत पठाकरका में आयोजित इस योग कार्यक्रम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया। लोगों ने भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट सुनील लिटोरिया कमलेश लिटोरिया,पंचायत सचिव नवजीत कटियार,धीरू पटेल,बालदीन दद्दा,दशरथ पाल,अजय कुशवाहा,धनराज अहिरवार,अशोक अहिरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता - धीरेन्द्र सोनी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.