नेहा को विवाह अवसर पर मिला शुभाशीष, संघर्ष सेवा समिति ने भेंट किए उपहार

झांसी : नेहा साहू पुत्री महेश साहू एवं माता मीना साहू निवासी सीटोला मोहल्ला, भांडेर का विवाह आज  संपन्न होना है। विवाह के शुभ अवसर पर परिवार एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर डॉ संदीप सरावगी द्वारा संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर नेहा साहू को उपहार भेंट किए गए। साथ ही कलर्स ब्यूटी सैलून में विवाह की तैयारियों के अंतर्गत विशेष व्यवस्थाएं भी उनके सहयोग से कराई गईं। उनके विवाह समारोह को लेकर परिवार एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस दौरान रचना साहू, राखी कुशवाहा, अंजली विश्वकर्मा, अरुण साहू, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, मुन्ना मास्टर, सोनू साहू, कमल मेहता, अनिल कुशवाहा, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, राजू सेन, सिद्धान्त गुप्ता, मोहित लक्षकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेहा साहू को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.