जिला कारागार में किया गया वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन बंदियों से की अपराध व अवसाद की जड़ 'नशे' से हमेशा दूर रहने की अपील

झाँसी :  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कमलेश कच्छल के संरक्षण एवं  सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव श्रीमती ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में बुधवार को 'नालसा की डाउन  योजना' के अंतर्गत जिला कारागार में एक वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।  ​शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित जेल अधीक्षक विनोद कुमार, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, विप्लव श्रीवास्तव एवं जेल प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोबरैले एवं डॉ. रामस्वरूप श्रीवास्तव द्वारा विशेष परामर्श सत्र चलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने जेल में निरुद्ध बंदियों को नशे के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें मानसिक रूप से नशा छोड़ने के लिए विशेष चिकित्सीय कंसल्टेशन और परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बंदियों से अपराध व अवसाद की जड़ 'नशे' से हमेशा दूर रहने की अपील की।  ​ वरिष्ठ लिपिक आदिल जाफरी ने बंदियों को विधिक अधिकारों से अवगत कराया। वहीं असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल दीपक मणी एवं अजय राठौर  ने बंदियों को नशे के कारण उत्पन्न होने वाली कानूनी जटिलताओं, एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं और समाज की मुख्यधारा से दोबारा जुड़ने के लिए प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता प्रणालियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   जागरूकता अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक शशि रैकवार तथा अंकित आर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.