उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी का किया स्वागत

झांसी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के नेतृत्व में नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी प्रांजल नगाइच का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं जिलाध्यक्ष ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत किया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी का जनपद में आगमन से बहुत समय से प्रभारी के भरोसे चल रही व्यवस्था को स्थायी लेखाधिकारी मिलने से कार्यालय में शिक्षकों के देयकों के निस्तारण में सुधार होगा, उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ जनपद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलेगा तथा लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा।

इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने शिक्षक संघ द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने शिक्षक समाज से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की तथा आश्वासन दिया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मामलों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर नितिन चौरसिया जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार तिवारी जिलामंत्री, अभिषेक खरे जिला कोषाध्यक्ष, प्रवीण खरे जिला मीडिया प्रभारी, छवि वर्मा , अनुपमा अग्रवाल, विनय रानी,डॉ मनोज सोनी,टीकाराम श्रीवास,मनोज विश्वकर्मा,अनुपम खरे,राघवेंद्र मिश्रा,प्रदीप चौरसिया(ब्लॉक मंत्री बबीना),शिवम समाधिया,हंसराज साहू,धर्मवीर,अतुल दीक्षित, सत्यप्रकाश मिश्रा,गार्गी बाजपेई,पूनम पुरोहित,सपना जैन,अनुपमा रावत,लीला माहौर,गायत्री सिंह,नीलम,संगीता साहू आदि कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.