कांग्रेसियों ने राम मंदिर में चोरी और घोटाले को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झांसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी और घोटाले को लेकर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा एसआईटी का गठन होने के बावजूद अभी तक राम मंदिर के चोरी और घोटाले प्रकरण में किसी के खिलाफ भी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई जबकि चोरी और घोटाला करने वालों के नाम उजागर हो चुके हैं यह एक ऐसा निंदनीय कार्य हुआ है जिसने आम जनमानस की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है।  हम लोगों ने एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा है ,उक्त ज्ञापन में मांग की है कि यदि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ करवाई नहीं की गई तो , सभी कांग्रेसी मिलकर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया,मुकेश अग्रवाल , अरविंद बबलू ,इदरीश खान, राजकुमार सेन, महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी, अखिलेश गुरुदेव, पार्वती चौधरी, गिरजा शंकर राय , मनोज तिवारी, संजय गुप्ता,शाहनवाज खान, शिखा तिवारी ,एड दीपक निम ,धीरज समाधिया,अफजल सिद्दीकी , दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.