गंगा जैसा पवित्र चरित्र, दृष्टिकोण एवं कर्तव्य अपनाने पर ही हम बनेंगे श्रेष्ठ - सतीश चौरसिया

झांसी :  (गुरसरांय)अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर्व पर तालाब माता मंदिर स्थित  गायत्री मंदिर पर गायत्री महायज्ञ तथा सामूहिक जाप किया गया। यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी भाव भरी आहुति प्रदान की। यज्ञ के दौरान गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एड ने कहा इसी दिन भगवती गंगा माँ स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं ,जिससे असंख्य जीवों को लाभ मिला । कहा आज सारा संसार तापों से जल रहा है ,इस विकृति से छूटकारा ज्ञान गंगा ही दिला सकती है, हम सभी को गंगा जैसा पवित्र चरित्र दृष्टिकोण एवं कर्तव्य अपनाना होगा तभी हम श्रेष्ठ बनेंगे। हम सबके गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ा है ।गायत्री जयंती पर्व पर सभी ने पर्यावरण शुद्धता के लिए एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूर्णाहुति पर एक- एक बुराई छोड़ने का एक- एक अच्छाई धारण करने का भी संकल्प लिया।यज्ञ का संचालन रमेश चंद्र सोनी,अलख शर्मा ने किया। इस मौके पर चंद्रभान साहू ,प्रमोद वर्मा ,रज्जू विलैया, राजेश बाबू ,चरण सिंह , डॉ अशोक मिश्रा, राम किशोर पटेल, शिवम पटेल, हेमंत कुमार अग्रवाल, नैतिक सोनी, परमानंद कुशवाहा,अवधेश सिंह फौजी, रामनारायण पस्तोर ,आत्माराम फौजी,रामदीन पटेल, लालजी खरे ,शंकरलाल नामदेव, किशोरी विश्वकर्मा, बृजेश सिंह ,राजेश भारती,हरिओम अग्रवाल,हर दयाल वर्मा, राजेश अग्रवाल, राम शरण कौशिक ,अभिमन्यु प्रताप सिंह, गीता पटवा, विज्ञान अग्रवाल सहित तमाम गायत्री परिजन उपस्थित रहे । जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।आभार व्यक्त गायत्री परिवार के अवधेश सिंह फौजी ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.