मोहर्रम- उमड़ा जनसैलाब ,जगह जगह किया गया शरबत व लंगर का वितरण
झाँसी : मोहर्रम की आठवी तारीख पर राई का ताजिया ,बजीर चौधरी का इमाम बाड़ा ,कुरैश नगर का इमामवाड़ा व अन्दर ओरछा गेट स्थित अब्बासियो के बड़े इमाम वाड़े पर श्रृद्धालुओं का अपार जनसैलाब ताजिया, बुर्राक आदि इमारते देखने के लिए उमड़ पड़ा, इसी प्रकार पुलिया न०- 9 व सीपरी बाजार में भी जायरीनो का तांता लगा रहा।
शहर सीपरी, पुलिया न०- 9 नगरा, सदर बाजार, भट्टागांव आदि क्षेत्रो में बुर्राक, अलम, लाग व अलाव देखने के लिए स्त्री पुरूष व बच्चे दिन ढलते ही टोलियां व समूह के रूप में दर्शनार्थ निकल पड़े, रास्ते में जगह जगह शरबत व लंगर का वितरण अकीदतमंदो द्वारा किया गया।
शहर क्षेत्र की आजाद, जुम्मन व ललई बजीर की बुर्राके इतवारीगंज, मेवातीपुरा, दरीरगान, भाण्डेरी गेट, सूजे खां खिड़की उन्नाव गेट व सरांय क्षेत्र में रात्रि 03 बजे तक गश्त करती रही, जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुये और घर घर न्यास व फातहा क्षेत्रीय लोगों द्वारा दिलायी गयी। इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरस्त रही और ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी एड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूर अहमद मंसूरी एड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जुम्मन खान, कोषाध्यक्ष सलीम उद्दीन, सचिव तबरेज मंसूरी एड, फहीम, सद्दाम, आरिफ एड, जाहिद एड, रमजानी शाह आदि जगह जगह घूम घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और प्रशासन से, अपेक्षित सहयोग लेकर, व्यवस्था बनाते रहे। व्यवस्था बनाने में सी०ओ० सिटी रामवीर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
No Previous Comments found.