कार्यकारिणी बैठक में आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुये पारित
झांसी : सनशाइन क्लब झांसी की कार्यकारिणी बैठक अनूप बिन्दल की अध्यक्षता व संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में सम्पन्न हुई। साहित्य वितरण हेतु सभी सदस्यों के सहयोग से संग्रह कर जिला कारागार में बांटा जाएगा। मून सिटी स्थित मन्दिर प्रांगण में सोमवार , 29 जून सुबह 11 बजे कन्या विवाह उपरान्त सनशाइन क्लब झांसी द्वारा कन्यादान लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। वृक्षारोपण हेतु ये बात तय की गई है जो - जो सदस्य अपने गृह प्रांगण में पौधों का लालन पालन करने को उत्सुक वहां - वहां पौध रोपी जायेगी। किसी पास के ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र शिविर परीक्षण के साथ दृष्टि दुरुस्त करने वाले चश्मे वितरण किया जाना भी तय। दिनांक 6 जुलाई को बीकानेर वाला रेस्टोरेंट में एक पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम भी सपरिवार किया जाना सुनिश्चित समय सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक रात्रि भोज के साथ।आर्य समाज सदर व अन्य सहयोगियों के साथ बाजार में प्रातः प्रभात फेरी के साथ हिन्दू जन जागरण व देश भक्ति चुनिंदा गीत का गायन रहेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , विशाल गुप्ता , कुलदीप पाल , संजय द्विवेदी व मनोज सोनी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये । संचालन एवं आभार वेद प्रकाश अरोरा ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.