भाजपा ने संविधान हत्या दिवस पर किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
झांसी : भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन स्थित जिला कार्यालय पर संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में वर्ष 1975 में लागू आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों ने उस दौर के अपने अनुभव साझा किए। लोकतंत्र सेनानी वीरेंन साहू ने 25 जून 1975 की उस काली रात का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया तथा निर्दोष नागरिकों को जेलों में बंद कर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रम और लोकतंत्र पर पड़े उसके दुष्प्रभावों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। कार्यक्रम में साहित्यकार अर्जुन सिंह चंद, कवि संजीव दुबे, रमेश पाठक सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी काव्य एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों के साथ-साथ समाजसेवियों, चिकित्सकों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा झांसी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। इसी दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर संविधान की भावना और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया। प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया, राजनीतिक विरोधियों को जेलों में बंद किया गया तथा निरंकुशता की सभी सीमाएं पार कर दी गईं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के महत्व को समझा जा सके।
लोकतंत्र सेनानी रामसेवक अड़जरिया ने भी आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए उस कठिन दौर की स्मृतियां साझा कीं।
कार्यक्रम में डॉ बाबूलाल तिवारी, प्रदीप सरावगी,मुकेश वीरेन साहू, ब्रजलता मिश्रा,रानिलू देवलिया, विनोद नायक,विनीत खटीक,मनोज श्रीवास मंचासीन रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में काशीराम कुशवाहा, डॉ अनिल कंचन,ओमप्रकाश शर्मा,रामकेश जी,छोटेलाल,जगदीश दुबे,रामसेवक अड़जरिया,राजेंद्र प्रसाद,इन्द्रपाल सिंह,संजीव दुबे, नंदकिशोर भिलवारे,डॉ प्रमोद गुप्ता,मृदुलकांत श्रीवास्तव ,आरके सहारिया, रामकिशन निरंजन,प्रमोद पचौरी,महेश पटेरिया,सोनिया पाण्डेय,केतन कुशवाहा,सोनिया कुशवाहा,,संगीता राय,सुख सिंह गौतम,कमलेश राय, कार्यक्रम का संचालन रानू देवलिया और आभार मनोज श्रीवास ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लोकतंत्र सेनानी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.