सीए छात्रों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन,CICASA झांसी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न

झांसी - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की झांसी शाखा के छात्र संगठन CICASA द्वारा रविवार को मीरा स्पोर्ट्स हब में CICASA झांसी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम में झांसी शाखा के अध्यक्ष सीए जयंत मणि जैन, सचिव सीए गौरव अग्रवाल, CICASA चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल तथा सीए गौरव गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में पलोमी जैन विजेता एवं श्रुति गुरनैनी उपविजेता रहीं। पुरुष एकल वर्ग में सुरेश निगम ने प्रथम तथा आर्यन गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल वर्ग में मयंक एवं ओशु की जोड़ी विजेता रही, जबकि ध्रुव मित्तल एवं पलोमी जैन उपविजेता बने। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वेद सारोगी ने प्रथम, प्रतीक सैनी ने द्वितीय तथा उत्कर्ष बाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तैराकी प्रतियोगिता के 20 मीटर बालिका वर्ग में राशी गौतम विजेता रहीं। 20 मीटर बालक एवं 40 मीटर बालक वर्ग में अभि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोचक जायसवाल दोनों स्पर्धाओं में उपविजेता रहे, जबकि 40 मीटर वर्ग में अर्पित राय तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मोहम्मद अरबाज खान, नितेश गोयल, हर्ष शर्मा, तनिष्का सेन, कुशाग्र साहू, मुस्कान सचान, अरिहंत राज जैन, योगेश, शिवेंद्र सिंह राठौर, वंशिका गुप्ता, यश गोदवानी, समीरा गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, फरहीन शायर एवं शिक्षा शुक्ला सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

इस अवसर पर CICASA चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल ने कहा कि "सीए विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। CICASA झांसी भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।"

झांसी शाखा के अध्यक्ष सीए जयंत मणि जैन ने कहा कि "खेल जीवन में संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। झांसी शाखा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।" कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.