नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पाइप लाइन के लिये खोदी गई सड़को की मरम्मत के संबंध में बैठक का आयोजन
झांसी : आज नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जल निगम एवं सी0यू0जी0एल0 द्वारा पाइप लाइन डाले जाने हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधयों/पार्षदों से प्राप्त शिकायतों के प्रथम चरण में (10 वार्ड- 01,03,06,07,08,09,10,12,22,25) के निस्तारण कराये जाने हेतु बैठक आहूत की गई।
नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित पार्षदों से उनके क्षेत्र में जल निगम/सी0यू0जी0एल0 द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी चाही गई, जिसमें उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की सूचना उपलब्ध करायी गई। नगर आयुक्त द्वारा जल संस्थान, जल निगम एवं सी0यू0जी0एल0 को निर्देश दिये गये कि पार्षदों द्वारा उपलब्ध कराये गये स्थलों पर खोदी गई सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने एवं नई पाइप लाइन डालते हुए घरों में कनेक्शन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही नई सड़क डालने के उपरान्त उसे बिना नगर निगम की अनुमति लिए पुनः न काटा जाये, यदि इस प्रकार की पुनरावृत्त होती है तो सम्बन्धित विभाग की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।
उक्त बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियन्ता, महाप्रबन्धक जल संस्थान, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता गण, जल निगम/नगर निगम झाँसी एवं प्रबन्धक, सी0यू0जी0एल0 तथा क्षेत्रीय पार्षद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.