वर्षों से स्वयं के घर की आस में भटक रहे असहाय जनों ने की आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग
झांसी : वर्षों से स्वयं के घर की आस में भटक रहे असहाय जनों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र में निर्धन मजदूर वर्ग के परिवारों को आवासीय भूमि (पट्टा) उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। ग्राम सिमरावारी, ब्लॉक बबीना, तहसील व जिला- झाँसी निवासी प्रकाश, वर्षा आदि दर्जनों लोगों ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सभी अत्यंत निर्धन हैं और वर्तमान में किराए के मकानों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार का भरण-पोषण दैनिक मजदूरी और घरों में चौका-बर्तन का कार्य करके किया जा रहा है। आर्थिक स्थित्ति ऐसी नहीं है कि स्वयं का आवासीय प्लॉट खरीद सकें।आवासीय भूमि की प्राप्ति हेतु वह पूर्व में भी कई बार 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चुके है लेकिन बार-बार गुहार लगाने के पश्चात भी अब तक उनके पक्ष में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। आवासहीन गरीबों ने सरकारी जमीन संख्या 885 व 205 (जो वर्तमान में रिक्त है) पर आवासीय पट्टे आवंटित करने के आदेश प्रदान करने की मांग जिलाधिकारी से की है।
No Previous Comments found.