भाजपा कार्यालय पर हुआ मोची समाज के लोगों का सम्मान

झांसी : आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में मोची समाज के लोगों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा मोची समाज का हमारे जीवन में बहुत बड़ा स्थान है इस समाज  के लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक योजनाएं इस समाज के लिए कार्य कर रही है इस समाज का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सदा से है और रहेगा इसी समाज से संत शिरोमणि भक्त गुरु रविदास जी भी आते थे जो की चर्मकार मोची समाज से आते हैं उन्होंने सामाजिक समरसता प्रेम,कर्म,भक्ति का संदेश दिया मैं उनको प्रणाम करता हूं। इस अवसर पर मंचासीन रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह,अनुराग अहिरवार,अभिषेक जैन,संजीव अग्रवाल लाला रहे कार्यक्रम का संचालन अनुराग अहिरवार ने  तथा आभार अजय अहिरवार  ने किया। इस अवसर हरपाल अहिरवार, भगवती अहिरवार,दीपक अहिरवार, गयादीन अहिरवार,बालचंद अहिरवार,संजीव अहिरवार,अरुण अहिरवार, प्रवीन अहिरवार, जगदीश अहिरवार, संतोष अहिरवार, रानू अहिरवार, सोमचंद, अहिरवार, दयाराम अहिरवार, कविंद अहिरवार, संतोष अहिरवार, पवन अहिरवार, जितेन्द्र अहिरवार, शिवकुमार अहिरवार,अजय अहिरवार, गोपी डोंगरे आदि का सम्मान किया गया।

 


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.