समाजसेवी अवधेश निरंजन के जन्मदिवस पर सेवा कार्य का हुआ आयोजन

झांसी : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन के प्रदेश संयोजक,भारत विकास परिषद की धन्वन्तरि शाखा के गतिविधि संयोजक तथा पारस मेडिकल स्टोर, माँ पीताम्बरा मेडिकल एजेंसी एवं अभिलाषा चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर के संचालक एवं समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के विरुद्ध सक्रिय रूप से कार्य करने वाले समाजसेवी अवधेश निरंजन का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को पूड़ी, सब्जी एवं खीर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने अवधेश निरंजन को माल्यार्पण कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवधेश निरंजन को समाज सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें। वे इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहें, निरंतर प्रगति करें तथा स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आर. वी. कटियार, गुलजारीलाल निरंजन, आर. आर. निरंजन, रामकिशुन निरंजन, डॉ. बी. के. निरंजन, विनोद निरंजन, मधुकर निरंजन, सूबेदार एन डी पटेल,महेंद्र निरंजन,अंकित राय, हरपाल गंगवार, गुड्डी रानी पटेल, डॉ अनमोल निरंजन,पवन पटेल, अंकित पटेल, प्रवेश सिंह, कमलेश निरंजन, अरविंद निरंजन, ज्ञान प्रकाश गौर, इंजीनियर वीरेंद्र निरंजन, मुकेश पटेल (मड़वा), अरविंद निरंजन, सतेंद्र सिंह पटेल,लालू गुप्ता,चंद्रपाल निरंजन,रामानंद तिवारी, मयंक यादव, डॉ. विजय भारद्वाज, दीपक पटेल, अमर सिंह पटेल, हिमांशु, सतीश पटेल, बादाम सिंह एवं लखन कुशवाहा,अजय गुप्ता ,कमलेश यादव,बृजनंदन पाल ,लालू गुप्ता,पर्वत पाल, लला यादव,ब्रजेश साहू, बृज बिहारी राय,अनिल खरे,रम्मू कुशवाहा पंकज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.