युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
झांसी : भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा युवा मोर्चा की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में नए युवाओं ने सहभागिता करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि युवा हमारे देश की पहचान, शक्ति और भविष्य हैं। आज का युवा विभिन्न क्षेत्रों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का गौरव बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत घातक है। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ एक जनक्रांति का हिस्सा बनें और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में अपना योगदान दें।
बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा मुकुल द्विवेदी, मयंक यादव, राजा साहू, दीपक यादव, अजय पाल, देवेंद्र कुमार, राजीव शर्मा, कृष्णा वर्मा, राजीव सेन, राज द्विवेदी, अमित द्विवेदी, मनीष कुशवाहा, दीपक आकाश, संतोष, दीपक प्रजापति, मनीष प्रजापति, विशाल राय सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.