जिला चिकित्सालय के टैक्निशियन को मिली क्लीन चिट

झांसी : कुछ दिन पहले चर्चाओं में रहे जिला चिकित्सालय में कार्यरत टैक्निशियन पर लगाये गये आरोप गलत बताए जाने पर आखिरकार क्लीन चिट मिल ही गई, और अब उनके द्वारा की गयी मदद की सराहना भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एक महिला मरीज द्वारा टैक्निशियन पर 200 रुपये लेने का आरोप लगाया गया था।हालांकि, दूसरे ही दिन महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली और लिखित में प्रार्थना पत्र दे दिया।वहीं अस्पताल में भर्ती कई मरीजों का कहना है कि उक्त टैक्निशियन प्रतिदिन गरीब और असहाय मरीजों की मदद करते हैं। मरीजों के अनुसार, वे आयुष्मान भारत व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करते हैं।शिकायत वापस लिए जाने के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों से जुड़ी किसी भी शिकायत की जांच नियमानुसार की जाती है। शिकायत वापस लेने का प्रार्थना पत्र और अन्य साक्ष्य रिकॉर्ड में रखे जाएंगे। हालांकि टैक्निशियन ने पूर्व की भांति अपना कार्य भी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.