मासिक बैठक में जुटे कांग्रेसी, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान पर राहुल रिछारिया का भव्य स्वागत

झांसी : शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई साथ ही लंदन में मिले राहुल रिछारिया के सम्मान को लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ उक्त अवसर पर राहुल रिछारिया ने कहा कि मुझे जो सम्मान लंदन में मिला उस सम्मान को पाकर सबसे बड़ी खुशी मुझे इस बात की हुई कि मुझे वह सम्मान एक कांग्रेसी के रूप में मिला यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है उन्होंने लंदन में किए गए अपने अनुभव  शहर कांग्रेस कार्यालय में अपने कांग्रेस परिवार के साथ साझा किये शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने अपनी मासिक बैठक संपन्न की जिसमें कुछ प्रस्ताव पारित हुए जिसमें सबसे पहले 7/7/26 को शहर में निकलने वाली सद्बुद्धि यात्रा का रूट मैप तैयार किया गया साथ ही लक्ष्मण राव कदम ब्लॉक सम्मेलन 14 तारीख और हंसारी ब्लॉक सम्मेलन 19 तारीख को तय किया गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया को लंदन में मिले सम्मान को लेकर उनका स्वागत किया शहर अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी झांसी एवं कांग्रेसियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि पूरे विश्व में कुल 72देशों के 150 प्रतिनिधियों को बुलाया गया था और भारत से केवल 18 प्रतिनिधियों को ऐसे में उन 18 प्रतिनिधियों में राहुल रिछारिया का होना अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है और ऐसे कार्यक्रम में राहुल जी को अपने विचार रखने का भी मौका मिला 

 एक कांग्रेसी के रूप में राहुल जी को जो सम्मान मिला उसने हम सभी कांग्रेसियों का सर फख्र से ऊंचा कर दिया क्योंकि राहुल जी ने झांसी समेत समूचे बुंदेलखंड का मान बढ़ाया उक्त अवसर पर नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू पंकज मिश्रा महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी राजकुमार सेन अशोक कंसोरिया एम सी वर्मा पार्वती चौधरी मनोज तिवारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा उमा पाठक शिवनाथ सिंह कुशवाहा मनोज सोनी संकल्प अग्रवाल स्टेला मसीह रानी हरिओम बृजवासी बृजमोहन बृजवासी अतर सिंह बाल्मीकि ओम प्रकाश रिछारिया नफीस मकरानी जुनैद मकरानी मुमताज खान डॉ काशीराम भिटौरिया डॉक्टर पप्पू राम सहाय पवन कोरी सूरज प्रकाश राय निजाम खान मुकेश साहू सुरेंद्र श्रीवास संजीव गुप्ता जुगल किशोर अजय अनुज चौरसिया कुमार नीरज सेन दिव्यांश चौधरी दयाल दास समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया और अंत में सभी का आभार पार्वती चौधरी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.