सकरार पुलिस को मिली सफलता, चोरी के आरोपी को जेवर-LED TV व नकदी समेत किया गिरफ्तार

झांसी : सकरार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। थाना सकरार पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 305 (a) बीएनएसएस के तहत मुकदमा पंजीकृत था। प्रभारी निरीक्षक सकरार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए अभियोग में धारा 317(2) बीएनएसएस की वृद्धि की। 

क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने आरोपी राजेन्द्र नायक पुत्र महावीर नायक उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मगरपुर थाना सकरार को ग्राम रमपुरा तिराहे से करीब 500 मीटर आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने मुकदमे से संबंधित चोरी का माल बरामद किया। इसमें 01 जोड़ी तोड़िया सफेद धातु, 01 हाफ पेटी सफेद धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, एक सैमसंग कंपनी की 42 इंच LED TV और 8200 रुपये नकद शामिल हैं।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार झांसी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अर्पित त्यागी, उ0नि0 कुमार शशांक सिंह, का0 हिमांशु सचान, रि0का0 नितिन सिंह, रि0का0 मनीष यादव, रि0म0का0 विशाखा और रि0म0का0 देव कुमारी शामिल रहीं।

रिपोर्टर - अंकित साहू सकरार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.