कांग्रेसियों ने मनाई भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि

झांसी - आज शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि बाबू जगजीवन राम एक महान स्वतंत्रता सेनानी राजनेता और भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री थे आज हम सबको बाबूजी के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बाबूजी का जन्म सन 1908 में बिहार के भोजपुर में हुआ था और 1986 में बाबूजी इस दुनिया को अलविदा कह गए बाबू जगजीवन राम इस देश के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री बने साथ ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार में बाबूजी श्रम, कृषि, रेलवे और संचार मंत्री बने 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान बाबूजी भारत के रक्षा मंत्री थे बाबूजी का जीवन हम सभी कांग्रेसियों के लिए एक मिसाल है आज की युवा पीढ़ी को बाबूजी से सीखने की जरूरत है एवं बाबूजी के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है आज बाबूजी की पुण्यतिथि पर हम सभी कांग्रेसी संकल्प लेते हैं कि बाबूजी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इस भ्रष्ट और चोर सरकार को आने वाले चुनाव में सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे साथ ही कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता युवा नेता वैभव भारत बट्टा अशोक कंसोरिया एम सी वर्मा सोम त्रिवेदी शाहनवाज खान एससी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास हरिओम श्रीवास राजकुमार फौजी अजय तिवारी शिखा तिवारी दीपा यादव शकुंतला देवी सूरज प्रकाश राय इंजीनियर शाहरुख खान दिनेश कुमार वर्मा अनंत सिंघल अरुण भिलवारे यथार्थ करोठिया रोबिश खान दयाल दास समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.