रिश्वत लेते पकड़े गए बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

झांसी : कोतवाली थाना क्षेत्र की बड़ागांव गेट पुलिस चौकी के प्रभारी ओमकार को एंटी करप्शन टीम ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, टीम आरोपी चौकी प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और अधिकारियों का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है।


रिपोर्टर : आकाश कौशल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.