व्यापारी ने आपबीती से सबक लेकर दूसरों के लिए तैयार किया सुरक्षा कवच एस.एस.पी. ने की पहल की सरहाना
झांसी : रामराजा दवा बाजार स्थित महेश मेडिकल एजेंसी में हुई चोरी की घटना के पीड़ित विजय बरसैंया ने घटना से सबक लेकर एक सुरक्षा पोस्टर तैयार किया है ताकि भविष्य में अन्य लोग इस तरह से शिकार ना हो जब झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू पीड़ित व्यापारी से मिलने दवा बाज़ार पहुंचे तब व्यापारी ने अपनी बात रखी की दवा बाजार में 100 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं चोरों के एक-एक कदम की रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है किंतु चोर ने सर पर हेलमेट ,बदन पर बुर्खा नुमा ड्रेस, हाथ में ग्लव्स व पैरों में मोजे आदि पहनकर अपने आप को पूरी तरह से कबर किया हुआ था जिससे पुलिस को उसकी पहचान करना मुश्किल हो रही, इससे सबक लेते हुए हमने एक पोस्टर डिजाइन किया है जिसे प्रतिष्ठानों पर लगाया जाना चाहिए, परिणामस्वरूप आज व्यापारी नेता संतोष साहू के नेतृत्व में पोस्टर निर्माण करने वाले महेश एजेंसी के संचालक विजय बरसैंया, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल रज्जू भैया, महामंत्री नितिन मोदी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवान्शु श्रीवास्तव काके एवं यश जायसवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट की एवं घटना के खुलासा के संदर्भ में प्रगति की जानकारी ली व पोस्टर के विषय में अवगत कराया एस. एस. पी. महोदय ने अपनी तकलीफ को भूलकर दूसरों की रक्षा की सोच की सराहना की एवं इस सुरक्षा पोस्टर को प्रत्येक बाजार के प्रतिष्ठानों के बाहर लगवाने के लिए विभाग एवं व्यापार मंडल को आपसी सहयोग करने की अपील की ताकि कोई भी चेहरा छुपा कर दुकान में प्रवेश न कर सके।
No Previous Comments found.