पारिवारिक मनोरंजक सभा में कपल गेम व तम्बोला ने बाँधा समा
झांसी : सनशाइन क्लब झांसी की पारिवारिक मनोरंजक सभा अनूप बिन्दल की अध्यक्षता , संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका व सेवा निवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा उमेश सिंह यादव तथा कर्नल प्रतीक अग्रवाल के सानिध्य व सन्जना - विशाल गुप्ता के संयोजन में आयोजित की गयी। वन्देमातरम् से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात् संयोजिका संजना गुप्ता ने कपल गेम कराया सभी कपल्स ने भरपूर आनन्द लेते हुए खेल का लुफ्त उठाया। तम्बोला में एक से बढ़कर एक प्राइज लेने की होड़ पुरुषों के साथ साथ महिला सदस्यों को भी रही। कपल गेम में निर्णायक संयोजकों द्वारा नीरज - वेद प्रकाश भाटिया को प्रथम व वन्दना - संजय द्विवेदी को द्वितीय तथा पंक्चुअलिटी अवॉर्ड प्रीति - राकेश मेहरोत्रा को घोषित किया गया। अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभा में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको , उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , चेयर पर्सन डॉ निधि अग्रवाल , सचिव लेडीज विंग साधना अग्रवाल , विजय लक्ष्मी सिंह , पूर्व चेयर पर्सन वीनू डालमिया , पूजा लिखधारी , मंजू अग्रवाल , पूनम प्रजापति , सुनीता त्रिपाठी , आशा अग्रवाल , ममता नायक , कुसुम लता अग्रवाल , सीमा खंडेलवाल , संगीता सोनी , रुचि डालमिया , साक्षी खरया , अजय सिंह राठौर , प्रत्यूष त्रिपाठी , अनिल कुमार नायक , मुकेश प्रजापति , मनोज खंडेलवाल , सी ए अभय प्रताप सिंह , अचल खरया व संजीव अग्रवाल आदि ने सक्रिय सहभागिता की। सभा का संचालन संयोजिका सन्जना गुप्ता ने व सभी के प्रति आभार पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.