झांसी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में लंबित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा
झांसी : आज अपनी मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी विकास भवन में धरने पर बैठ गए काफी देर तक अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की इसके बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा। इस दौरान भारत सिंह ने बताया कि 2 वर्ष से अपनी मांगों के लिए लगातार कर्मचारी ज्ञापन दे रहे हैं इसके बाद भी अभी तक मांगों पर विचार नहीं हुआ।आज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें जनपद के लगभग 240 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को प्रथम एसीपी का लाभ शीघ्र दिलाना साथ ही 390 सफाई कर्मचारियों की द्वितीय एसीपी और एरिया का भुगतान, सफाई सामग्री का पैसा हर तीन माह में दिलाया जाना, मृतक आश्रित परिवार को शीघ्र नियुक्ति तथा कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाना और सत्र निकालने के उपरांत भी स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाना आदि मांगे प्रमुख है। भारत ने बताया कि इन सभी मांगों का अधिकारी के द्वारा शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No Previous Comments found.