वामा ईको चैंप्स अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य हेतु संकल्प कार्यक्रम आयोजित

झांसी : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी  आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस परिवार कल्याण संगठन (VAAMA) के तत्वावधान में श्रीमती पम्मी गुप्ता, पत्नी डॉ. अरविन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद झाँसी एवं श्रीमती राधिका पाण्डेय, पत्नी अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी (प्रज्ञान), झाँसी के नेतृत्व में "VAAMA ECO CHAMPS – Green Habits, Bright Future (हरित आदतें, उज्ज्वल भविष्य)" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन, झाँसी में पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, एकल उपयोग प्लास्टिक के न्यूनतम प्रयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लेते हुए "VAAMA ECO CHAMPS" की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण उपरांत पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा सभी को लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा "हरित आदतें, उज्ज्वल भविष्य" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। झाँसी पुलिस पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

 


 रिपोर्टर :  अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.