सीपरी बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, क्षतिग्रस्त बलेनो कार बरामद
झांसी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटी गई क्षतिग्रस्त बलेनो कार बरामद की है। एडीजी-कानपुर व आईजी झांसी के निर्देशन में कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में दिनांक 08.07.2026 को सीपरी बाजार पुलिस ने कार्रवाई की। कैसे हुई गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर काल भैरव मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे ग्वालियर रोड की ओर हाईवे किनारे मैदान से 1. जरदान सिंह पुत्र ठाकुर दास यादव उम्र 25 वर्ष और 2. अभिषेक यादव उर्फ कन्नू पुत्र उधम सिंह यादव उम्र 21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कारौठा थाना करैरा जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। जरदान सिंह के कब्जे से लूटी गई बलेनो कार की चाबी भी बरामद हुई।
क्या था पूरा मामला
दिनांक 06.07.2026 को वादी अजय बघेल निवासी मुगावली थाना करैरा अपने मित्र आनन्द पाल के साथ सफेद बलेनो कार से झांसी आया था। कार में आनन्द पाल की पत्नी का लगभग दो तोला सोने का हार भी रखा था। खोड़न नहर के पास जरदान सिंह, अन्नू उर्फ जन्देल यादव, अभिषेक यादव उर्फ कन्नू और आशीष यादव ने घात लगाकर कार रुकवाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कार और हार लूट लिया था। इस संबंध में थाना सीपरी बाजार पर मु0अ0सं0-310/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
क्षतिग्रस्त कार बरामद, हार नहीं मिला
पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर नयागांव जाने वाले मार्ग के किनारे मैदान से लूटी गई बलेनो कार क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद की गई। अभियुक्तों ने बताया कि कार में उन्हें कोई हार नहीं मिला। पुलिस ने बरामद कार को कब्जे में लेकर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर दी है।
अभी 2 आरोपी फरार
इस मामले में अन्नू उर्फ जन्देल यादव और आशीष यादव पुत्र नवल यादव अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, उ0नि0 बृजेश कुमार साहू, हे0का0 अवधेश कुमार, का0 दलवीर, रि0का0 दीपक कुमार और रि0का0 अभय यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.