सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में तालाब में डूबकर युवक की मौत, घंटों बाद मिला शव रानीपुर का रहने वाला अमन अपने मामा से मिलने आया था, वेला तलैया में हुआ हादसा
झांसी : सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में मंगलवार शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घंटों की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला गया। थाना सकरार पुलिस के अनुसार बीते मंगवार को समय करीब 07:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम मगरपुर के वेला तलैया तालाब में एक युवक डूब गया है। सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अमन रैकवार पुत्र मनीष रैकवार निवासी ग्राम लाडगंज रानीपुर थाना मऊरानीपुर के रूप में हुई है। अमन अपने मामा दिलीप रैकवार के घर ग्राम मगरपुर आया हुआ था। वही हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.