प्रेरणा कैंटीन आवंटन में धांधली का आरोप, बीडीओ ने दिए जांच के आदेश

झाँसी :  पिपरौली ब्लॉक परिसर में स्थित प्रेरणा कैंटीन के आवंटन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक विकास अधिकारी पर एक स्वयं सहायता समूह की महिला ने कैंटीन आवंटन में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद खण्ड विकास अधिकारी ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शक्ति प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की सदस्य किरन सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने बताया कि नियमानुसार ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन के संचालन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ब्लॉक पर तैनात एनआरएलएम के संबंधित अधिकारी ने बिना किसी पूर्व सूचना या पारदर्शी प्रक्रिया के ही गलत तरीके से कैंटीन का आवंटन किसी दूसरे समूह की महिला को कर दिया। पीड़िता ने इस पूरी प्रक्रिया में मिलीभगत और पक्षपात का अंदेशा जताया है। वही इस घटना के बाद ब्लॉक परिसर में चल रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरणा कैंटीन जैसी योजनाएं चला रही है लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की मनमानी के कारण पात्र महिलाओं को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। 

इस संबंध में पिपरौली खण्ड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर ने बताया कि आवंटन को लेकर कोई धांधली नहीं है। एक बुजुर्ग महिला किरन सिंह हमारे पास आई थी और आवंटन धांधली को लेकर आरोप लगाया और एक शिकायती पत्र दिया तो हमने कहा कि ठीक है जांच करवाते हैं।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.