रोटरी क्लब झांसी रानी का 31 वाँ अधिष्ठापन दिवस समारोह संपन्न
झांसी : रोटरी क्लब झांसी रानी का 31 वाँ अधिष्ठापन दिवस आज भव्य कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ । इस समारोह में क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. अतुल अग्रवाल जी एवं सचिव रो. संजीव बब्बर जी के साथ-साथ वर्ष 2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसवीर सिंह भाटिया एवं विशिष्ट अतिथि सांसद अनुराग शर्मा व पीडीजी डीसी शुक्ला रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवीर भाटिया ने कहा कि रोटरी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्प को चला ही रहा है इसके साथ ही प्यास मुक्त अभियान लेकर भी वृहद कार्यक्रम संचालित किए जा रहा है । विशिष्ट अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने कहाकि रोटरी क्लब के सेवा कार्य अनुकरणीय है और क्लब किसी न किसी रूप में समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित भाव से सक्रिय रहता है। समारोह के स्थापना अधिकारी पीडीजी रो डी.सी. शुक्ला जी, डीएलएफ, डीआरएफसी, डिस्ट्रिक्ट 3110 की नई टीम को शपथ ग्रहण कारवाई व क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज का नवनिर्माण होता है। क्लब के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब रानी झांसी विभिन्न सामाजिक कार्यों के जरिये वंचितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी माह में क्लब कई अन्य जनोपयोगी कार्यों को करने जा रहा है जिसके तहत स्वास्थ्य शिविर एवं स्वच्छता अभियान चलाए जायेंगे साथ ही शिक्षा से वंचित बच्चों को साक्षरता कार्यक्रम के जरिए शिक्षित किया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष आकांक्षा रिछारिया ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन विभोर गुप्ता एवं राजेश दुबे का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर उपस्थित डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर राजीव शर्मा, मधुकर श्रीवास्तव, विजय पुरवार, देवप्रिया उकसा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरमीत त्रिपाठी संजय अरोरा ने किया। आभार संस्था के सचिव संजीव बब्बर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूनम शर्मा विनय शर्मा ,रोहित माटा, अरविंद मल्होत्रा , रचना देवप्रिया उकसा , सारिका, जया ,संगीता मानस पूनम पूरी आशीष दुबे,रश्मि रचना सोनल संजय आदि।
No Previous Comments found.