कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम 11 जुलाई से तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे पर
झांसी : आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने बताया है कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम 11 जुलाई से तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरे पर आ रहे है। वह 11 जुलाई को सुबह 10:30 झांसी आयेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।उसके उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि झांसी विश्राम करेंगे। अगले दिन 12 जुलाई को सुबह 10 बजे मऊरानीपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तदोपरांत पनवाड़ी महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे।13 जुलाई को चित्रकूट में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस संबंध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमे विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द पाल गौतम के झांसी आगमन पर उनके स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य, प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, उमाचरण वर्मा, प्रमोद अहिरवार,जुगल किशोर, पवन राज, हरिशंकर बाल्मीकि ,पवन शाक्या आदि मौजूद रहे।
No Previous Comments found.