35 बर्षों की समाज सेवा पर दिल्ली से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने पर काका का उनके ही द्वारा गठित क्लब में हुआ सम्मान
झांसी : सनशाइन क्लब झांसी की तत्वावधान में अनूप बिन्दल जी की अध्यक्षता में आयोजित पारिवारिक सभी के दौरान क्लब संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका को हाल ही में दिल्ली में उनकी पैंतीस वर्षों की समाज सेवा के मद्देनजर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदत्त करने पर उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको , पूर्व प्रशासनिक अधिकारी उमेश कुमार सिंह , कर्नल प्रतीक अग्रवाल , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता , संजय लिखधारी , प्रत्यूष त्रिपाठी , अनिल कुमार नायक , मुकेश प्रजापति , संजय द्विवेदी , वेद प्रकाश भाटिया व मनोज सोनी आदि उपस्थित रहे। चेयरपर्सन डॉ निधि अग्रवाल व सचिव लेडीज विंग साधना अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.