पंचमुखी महादेव मंदिर से निकाली पोशाक यात्रा, काली मंदिर पर हुआ समापन

झांसी :  पंचमुखी महादेव मंदिर तलैया से पोषक यात्रा निकाली गई यह पोशाक यात्रा वार्ड नंबर 45 की पार्षद अर्चना पंकज राय के नेतृत्व में निकाली गई जो की पंचमुखी महादेव मंदिर तलैया से प्रारंभ होकर सुभाषगंज, गांधी रोड, बड़ा बाजार होते हुए लक्ष्मी गेट से काली  मंदिर पर  समापन हुई। इसके बाद शाम को पंचमुखी महादेव मंदिर पर आगरा से आई खाटू श्याम की भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों को सुनकर । पूरे वार्ड में भक्तिमय का माहौल रहा । सभासद अर्चना पंकज राय ने बताया कि यह यात्रा झांसी के लिए विशेष है भगवान की भक्ति में ही शक्ति है हमारे परिवार द्वारा मां काली पोशाकयात्रा हर वर्ष निकाली जाती है ।  यात्रा में सभासद अर्चना पंकज राय , जीतू, प्रदीप, छोटू, गोलू राय ,संजय ,नवीन,  नरेश ,लक्ष्मण, विनोद ,प्रथम अभिषेक, विनीत, साहिल, रोशन ,अनमोल, लक्ष्य, बब्बू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.