"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को जैविक खाद के साथ मिले पौधे
झांसी : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढावा देने के उद्देश्य से "एक पेड माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत डूडा एवं नगर निगम झांसी के सहयोग से वार्ड संख्या-22, राजगढ़ में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के घर-घर जाकर पौधारोपण किया गया एवं 25 लाभार्थियों को नगर आयुक्त सभागार में अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी द्वारा पौधे एवं जैविक खाद दी गयी। कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाभार्थियों के आवासों पर लगभग 50 मोरिंगा (सहजन) के पौधे रोपित किये गये। पौधारोपण के साथ-साथ लाभार्थियों को पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई तथा उनकी देखभाल के प्रति भी जागरूक कर बताया गया कि पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की अमूल्य धरोहर के साथ साथ मोरिंगा / सहजन का चिकित्सीय लाभ भी है।
इस अवसर पर लाभार्थियों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अपर नगर आयुक्त / परियोजना अधिकारी डूडा, झासी ने सभागार में उपस्थित लाभार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि झांसी को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल रखा जा सके। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त / परियोजना अधिकारी, आशीष कुमार, सी०एल०टी०सी०. एवं विशाल पंचाल, सर्वेयर अरिनेम कन्सल्टेन्सी उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.