108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन
टहरौली/झांसी : टहरौली में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक शक्तिपीठ टहरौली पर आयोजित की गई। बैठक में यज्ञ के विभिन्न पहलुओं पर लोगों द्वारा विचार व्यक्त किए गए, सुझाव दिए गए। जनवरी 2027 में होने वाले इस यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या भी अपना उद्वोधन देंगे। कार्यक्रम के संबंध में 26 जुलाई को एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे जिले के गायत्री परिजन एवं टहरौली क्षेत्र के करीब 40 ग्रामों के श्रद्धालु शामिल होंगे और यज्ञ के संबंध में अपने विचार देंगे। बैठक में अच्छे लाल साहू, शिवमोहन नाथ खरे, रमेश बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, घनश्याम दास यादव, रिंकू दीक्षित, सुख नंदन रायकवार, राकेश झा, पजन दादा, दीपचंद्र चंदवारी, रविन्द्र बिरथरे, राजकुमार पाल, संजीव बिरथरे, बलराम बिरथरे, अंकुश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, अंकुश गुप्ता, सोहित मिश्रा, अमित सेन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.