निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
झांसी : निपुण भारत मिशन का विस्तार बालवाटिका से कक्षा 5 तक किए जाने के उपरांत जनपद झांसी एवं ललितपुर के शैक्षिक अधिकारियों तथा अकादमिक संसाधन समूह के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला का आयोजन झांसी के सुदर्शन गार्डन स्थित सभागार में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप निपुण भारत मिशन के विस्तारित स्वरूप, अधिगम लक्ष्यों तथा विद्यालय स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा करना था। यह कार्यशाला दो सत्रों में संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संतोष देव पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर रत्नेश कुमार तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी जितेंद्र कुमार गौंड उपस्थित रहे।कार्यशाला में जनपद झांसी के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राघवेंद्र यादव, रत्नेश त्रिपाठी, सोम प्रकाश, राजबहादुर सिंह,श्रीमती प्रीति सिंह एवं रमेश कुमार पहारिया सहित झांसी एवं ललितपुर जनपदों के एसआरजी, एआरपी तथा अन्य अकादमिक सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के निपुण सेल से आये गर्व, सुश्री श्वेता , सुश्री अनुश्री एवं एस.आर.जी. धर्मेद्र कुमार द्वारा पीपीटी एवं विभिन्न तकनीकी एवं विषयगत सत्रों के माध्यम से किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी जितेन्द्र कुमार गोंड ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान किया तथा विभिन्न शंकाओं का संतोषजनक निराकरण करते हुए आश्वस्त किया कि विद्यालयों एवं शिक्षकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु विभाग हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिरुद्ध रावत एवं नवीन दुबे ने किया। अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कार्यशाला में प्राप्त अनुभव एवं सुझाव निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
No Previous Comments found.