भूजल सप्ताह" के अंतर्गत पुलिस कार्यालय झाँसी में जल संरक्षण शपथ का आयोजन

झांसी : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में मनाए जा रहे "भूजल सप्ताह" (16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026) के अंतर्गत आज पुलिस कार्यालय, झाँसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को "जल संरक्षण शपथ" दिलाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा "जल शक्ति अभियान : कैच द रेन" के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण, उसके समुचित उपयोग तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्टर :  अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.