बुंदेलखंड के संगीतगुरु पं परशुराम पाठक को मुख्यमंत्री से सम्मानित कराने को एम एल सी को सौंपा ज्ञापन
झांसी : बुंदेलखंड में हजारों शिष्यों को निशुल्क संगीत की शिक्षा देने वाले मैहर घराने के संगीतगुरु पं परशुराम पाठक को पद्म पुरुष्कार से सम्मानित करने के लिए एम एल सी प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भड़ोकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एम एल सी प्रतिनिधि रमा आर पी निरंजन को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में संगीतगुरु की उपलब्धियों की फाइल सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है।कि सम्पूर्ण बुंदेलखंड में वरिष्ठ कलाकार होने के नाते उन्होंने हजारों शिष्यों को भारतीय संगीत की शिक्षा दी तथा देश मे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया।उनके सम्मान से गरौठा विधानसभा के साथ ही सम्पूर्ण बुंदेलखंड वासियों के गौरव सम्मान बढेगा।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गरौठा सुरेन्द्र पाठक गुड्डू, मंडल अध्यक्ष बामोर पुष्पेंद्र दुबे,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि नीरज शर्मा,सितारवादक पं सरजू शरण पाठक ,सुबोध पटेल घुरैया , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुशांत घोष,धर्मेंद्र सिंह, जानकी पटेल, पूर्व प्रधान सियाराम पटेल,सहित कई भाजपा के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी
No Previous Comments found.