जिलाधिकारी ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से की जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा

झांसी : मुख्य सचिव उ०प्र० शासन  के द्वारा वर्ष 2026 हेतु जनपद में लगभग 01 करोड़ 03 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष वृक्षारोपण स्थलों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित किया जाना है। आज जिलाधिकारी  गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट कक्ष से ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए 06 विभागों द्वारा शून्य जियो टैगिंग पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि सभी विभाग जिन्होंने अभी तक किए गए लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण की शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की है वह तत्काल शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पौधों का रखरखाव बेहतर हो, ताकि वह जीवित रहे, इस कार्य में हीला हवाली करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष किया गया वृक्षारोपण शत- प्रतिशत जीवित रहे, इसे भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के पश्चात् किन्हीं कारणों (तेज हवा, पानी, आंधी) से जो पेड़ टेढ़े मेड़े/झुक रहे हैं, उन्हें सहारा देकर सीधा किया किए जाने की समुचित व्यवस्था करते हुए थावलाबंधी की जाए तथा मृत पौधे के स्थान पर तत्काल स्वास्थ्य पौध का रोपण किया जाए।उन्होंने कहा कि माह जुलाई-2026 में अन्य विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का अंतर्विभागीय स्थलीय सत्यापन कराए जाने हेतु टीम का गठन कर सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। 
तदपश्चात् जिलाधिकारी ने कतिपय विभागों द्वारा जियो टैगिंग के कार्य में संतोषजनक प्रगति न किये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रम विभाग, परिवहन विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, गृह विभाग, औद्योगिक विकास विभाग एवं रक्षा विभाग द्वारा शून्य जियो टैकिंग पर गहरा संतोष व्यक्त किया, उन्होंने सबसे कम प्रतिशत   जियो टैगिंग करने वाले विभागों को ताकीद करते हुए निर्देश दिए कि समस्त विभाग उक्त कार्य में रूचि लेते हुए तत्काल शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। ज़ूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने बताया कि जनपद में 10379615 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें रेशम विभाग एवं नमामि गंगे द्वारा सौ फीसदी जियो टैगिंग पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग ने 95% प्रतिशत जियोटेकिंग पूर्ण कर ली है।उन्होंने अन्य विभागों को भी जल्द से जल्द जियो टैगिंग करनी का सुझाव दिया। 
ज़ूम मीटिंग में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे योगेन्द्र कुमार,उपायुक्त मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव, डिप्टीसीएमओ डा0 अंशुमान तिवारी, डीपीआरओ डॉ0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग के अतिरिक्त समस्त समस्त विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.