सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर सकरार थाने में शांति समिति की बैठक

झांसी : सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर थाना सकरार में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने की।

बैठक में कांवड़ यात्रा के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कांवड़ संघ और ग्रामवासियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समय और मानकों के अनुसार ही किया जाए। रास्ते में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए और यातायात में बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,ग्राम प्रधान  और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.