शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र एवं छात्रों की जीत – कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह

झांसी :  बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के लोकतंत्र, छात्रों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जब देशभर के छात्र-युवा शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे, तब उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अंततः लोकतांत्रिक जनदबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा।  उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा केवल एक व्यक्ति के पद छोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि यह संदेश है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि होती है। छात्रों के संघर्ष, धैर्य और एकजुटता ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन परिवर्तन ला सकते हैं। 

कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि अब सरकार को केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, दोषियों को शीघ्र दंड तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए व्यापक सुधार लागू करने चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें और देश में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.