श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर थाना उल्दन में बैठक
झांसी - बंगरा आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को थाना उल्दन में थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के समस्त शिव मंदिरों के पुजारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सकें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित पुजारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
संवाददाता - धीरेन्द्र सोनी
No Previous Comments found.