व्यापारी नेता राजेश बिरथरे पर हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने एस.एस.पी आफिस पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

झांसी :  आज विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी एवं सराफा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया, व बताया कि न 23 जुलाई को व्यापारी नेता एवं बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश बिरथरे की दुकान पर दो लड़कियों को जो सामान खरीद रही थी ई रिक्शा वाले ने टक्कर मार दी, इस पर राजेश बिरथरे ने समझाया व जाने को कहा, उस समय तो ई रिक्शा वाला वापस चला गया, परंतु कुछ समय बाद 10 - 12 लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडा और लोहे के रोड लेकर राजेश बिरथरे पर उन्हें की दुकान पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी FIR लिखे जाने के बाद भी आज तक हमलावर की  गिरफ्तारी नहीं हुई जिसे लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने आज प्रदर्शन का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया एवं मांग की कि  गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा जाए व गिरफ्तारी  अविलंब हो !

इस अवसर पर राजेश बिरथरे ने अधिकारियों को पूरी घटना को बताते हुए कहा कि बीच बाजार में इस तरह का दुस्साहस  करना और कोई कार्रवाई न होना अपराधियों के हौसले बढ़ाने जैसा है !
इस अवसर पर क्षेत्राधिकार नगर रामवीर सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र गिरफ्तारी होकर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
प्रदर्शन करने वाले एवं ज्ञापन में मुख्य रूप से कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, सराफा बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल किलपन, मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन,डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के दिलीप अग्रवाल,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सीपरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा, कैट के जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया, आजाद गंज सीपरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू, होजरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मूलचंद गंगवानी, पार्षद संजीव गुप्ता, गांधी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अंकुर बट्टा ,ट्रांसपोर्ट यूनियन के पवन गुप्ता,बिसाती व्यापार मंडल के गौरव लिखधारी, रिंकू राय नरेश डेंगरे,एसके शर्मा, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय कपूर, दीपू बिरयानी, दिनेश टकसारी, अमित साहू, अब्दुल रशीद, अंकुर उपाध्याय, अंशुल पाल, अंकित साहू, शिवम अग्रवाल, अभिषेक साहू, राजकुमार डेगरे, श्री राम साहू, सत्य प्रकाश, रवीश त्रिपाठी, अभिषेक साहू, अंकुर उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, मोहित अग्रवाल अंकित साहू, दिलीप कारनानी, शैलेन्द्र राय,आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.